Tuesday, October 20th, 2026

अनियंत्रित रोडवेज बस डिवाइडर से टकराकर पलटी 

 बाराबंकी 
गोरखपुर से सनौली जा रही गोरखपुर डिपो की रोडवेज बस सोमवार की भोर अयोध्या लखनऊ राजमार्ग पर बाराबंकी में दरियाबाद ओवर ब्रिज के निकट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में बस में सवार 24 यात्री घायल हुए। घटना से बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। बस पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस के अंदर से निकलवाया। सभी घायलों को सीएचसी बनीकोडर पहुंचाया गया। डॉक्टर ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। 7 यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। लोगों का कहना है कि बस चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। बस में करीब 63 यात्री सवार थे।
 

 

#अनियंत्रित रोडवेज बस

Source : Agency

पाठको की राय